राजपुर: मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान पाने वाली अनूपा के घर पहुंचे राजपुर विधायक, दी बधाई
Rajpur, Buxar | Apr 2, 2026 राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ककरीयां गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी अनूपा के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने अनूपा के परिजनों से भी मुलाकात कर उनकी मेहनत और सहयोग की सराहना की।