ढीमरखेड़ा: उमर पानी गांव में जर्जर स्कूल भवन बना हादसे का इंतजार! डर के साए में पढ़ रहे मासूम, आधे बच्चों ने छोड़ा स्कूल"
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के उमरपानी गांव में शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। यहां एकीकृत माध्यमिक शाला का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छत और दीवारों की खराब हालत के बीच बच्चे और शिक्षक हर दिन भय के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।