सहजनवा: सहजनवा के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखी नहर में मिली महिला का अर्धनग्न शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
सहजनवा की गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुचुई में सुखी नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति और व्यवस्था को देखते हुए, गंभीरता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।