कुंडा: मिश्र दयालपुर गांव में हनुमान मंदिर के पुजारी के आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
हथियावां थाना क्षेत्र के मिश्र दयालपुर गांव के संकट मोचन धाम हनुमान मंदिर के आश्रम में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग की लपेट देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई आरोप है की देरी से फायर विकेट टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आश्रम में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।