गुना: हरिद्वार से कांवड़ लेकर 735 KM चलकर राघोगढ़ के रामनगर, गुना पहुंचे कांबड़िए, यात्रा को दिया सुपरफास्ट डाक कावड़ नाम
Guna, Guna | Jul 13, 2025 गुना में हरिद्वार से कावड़ भरकर 735 किलोमीटर चलकर राघोगढ़ के रामनगर जा रहे 85 युवा कावड़ियों की टोली 13 जुलाई शाम को गुना पहुंची। मां गंगा के जल से 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को रामनगर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। 13 जुलाई शाम को गुना पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। यात्रा को सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा नाम दिया है।