फिरोज़ाबाद: दतोंजी कला इलाके में कहासूनी के चलते दबंगों ने बहन-भाई को घर से निकालकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के दतोंजी कला इलाके में दबंगो ने इमरान और उसकी बहन के साथ मारपीट की है। मारपीट बहन भाई चोटिल हुये है। आरोप है कहासूनी और गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।