फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्टीगढ़ में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत मक्खनपुर गीता देवी और अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गीला कचरा, सूखा कचरा, स्वास्थ्यकर व जैव अपशिष्ट और विशेष देखभाल कचरे के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन के सही उपयोग और कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही, स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
.
.
#Makkhanpur #Firozabad #FirozabadNews #MakkhanpurNagarPanchayat #UPNews #SwachhBharatAbhiyan #SwachhtaAwareness #CleanIndiaGreenIndia #WasteSegregation #SanitationDrive #SchoolAwareness #StudentAwareness #CleanlinessDrive #EnvironmentalAwareness #GarbageManagement