फिरोजाबाद में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के वाँछित आरोपी वीरेश उर्फ वीरा को नारखी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
बता दें कि नारखी थाना पुलिस ने पिछले 36 घंटों के भीतर दो हाफ एनकाउंटर किए हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और बदमाशों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
#फिरोजाबाद #पुलिसएनकाउंटर #NarkhiPolice #FirozabadPolice #CrimeNews #UpPolice
#Encounter #BreakingNews #UttarPradesh #FirozabadCrime
Firozabad, Firozabad | Jul 28, 2026