शाहपुर: आयुक्त संकेत भोंडवे ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया, नवनिर्मित मोक्षधाम, पार्क व नवीन कार्यालय भवन का लिया जायजा
Shahpur, Betul | Sep 4, 2026 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र के पतोऊवापुरा में नवनिर्मित मोक्षधाम, पार्क एवं नवीन कार्यालय भवन ‘विजय भवन’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी अधिकारियों से ली।