पोड़ैयाहाट: इंडोर स्टेडियम पोड़ैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने खेला बैडमिंटन, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश
खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव रविवार को इंडोर स्टेडियम पोड़ैयाहाट पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला और काफी देर तक कोर्ट पर पसीना बहाया। विधायक को अपने बीच खेलते देख खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। *डॉक्टर-थाना प्रभारी ने भी आजमाए हाथ।