श्री श्याम सेवा मित्र मंडल द्वारा आज गुरुग्राम में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 20 सितंबर । श्री श्याम सेवा मित्र मंडल, गुरुग्राम द्वारा आज मियावली कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर, गुरुग्राम में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।
रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड सेंटर, गुरुग्राम के सहयोग से किया गया, जबकि स्वास्थ्य जांच सेवाओं के लिए canwin Foundation एवं Artemis Hospitals का सहयोग रहा।
शिविर में लोगों के लिए जनरल फिजिशियन, आंखों की जांच, डेंटल चेकअप, मनोवैज्ञानिक परामर्श, बीपी एवं आरबीएस (ब्लड शुगर) जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही Artemis Hospitals की ओर से जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक जांच एवं ECG की सुविधा भी उपलब्ध रही। शिविर में FibroScan Liver Checkup भी निःशुल्क किया गया।
आयोजकों ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंडल की ओर से सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।
श्री श्याम सेवा मित्र मंडल ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, संस्थाओं, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
Jhajjar, Jhajjar | Sep 20, 2026