महंत राजू दास का जन्मोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।
बलरामपुर। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के संस्थापक एवं अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज का जन्मदिन शनिवार को बलरामपुर में श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभात शुक्ल के नेतृत्व में किया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा की पुस्तिकाओं का वितरण किया गया तथा प्रसाद बांटकर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने महंत राजू दास महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौहान, जिला महामंत्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, शिव जी पांडेय, पवन सिंह, गौ रक्षक शोभित मिश्रा, गौरव मिश्रा, राम प्रसाद यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Balrampur #बलरामपुर #MahantRajuDas #RajudasMaharaj #HanumanGarhi #Ayodhya #HinduSurakshaSevaSangh #HanumanChalisa #BirthdayCelebration #SanatanDharma #ReligiousNews #UPNews #BalrampurNews #SocialMediaNews #TrendingNews #जयश्रीराम #हनुमानजी #उत्तरप्रदेश