नदबई: नदबई में पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठक, रिटर्निंग अधिकारी ने राजनीतिक दलों से की चर्चा, आचार संहिता के नियम बताए
नदबई में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी सचिन यादव ने की।