चांदवा: बारी पंचायत के रैयतों की अहम बैठक संपन्न, रैयतों से एकजुट रहने की अपील
बनहरदी कोल ब्लॉक अंतर्गत चंदवा प्रखंड के बारी पंचायत के रैयतों की अहम बैठक रविवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत भवन बारी में ग्राम प्रधान रोबिन उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोल परियोजना से उत्पन्न समस्याओं, जमीन से संबंधित त्रुटियों और रैयतों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।