गुरूवार की रात 10 बजे पुलिस परेड के पास एक हीरो कंपनी की बाइक में जोरदार आग भड़क गई। गनीमत रही कि जिस समय बाइक में आग लगी उस समय बाइक पर कोई भी सवार नही था। वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया, पर आग नही बुझी। और कुछ ही समय में बाइक जलकर राख हो गई।