मानपुर: बाघिन के हमले से चरवाहे को भैंसों ने बचाया, सामने आया स्वामी भक्ति का अद्भुत मामला
Manpur, Umaria | Aug 13, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे स्वामी भक्ति का एक अद्भुत मामला सामने आया है।जहां अपने मालिक पर हमला होते देख भैंसों ने एकता दिखाई और अपने मालिक की जान बचा ली।बताया जाता है कि रामनरेश सिंह अपनी भैंसों को चराने जंगल गया था।इस दौरान उसकी एक भैंस झुंड से अलग गई जिसे ढूंढ ही रह था अचानक उसका सामना शावक के साथ घूम रही बाघिन से हो गया।