अमानगंज: अमानगंज में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी
अमानगंज। बीएसएनएल टावर के सामने मामूली बातचीत को लेकर विवाद हो गया। फरियादी गजेन्द्र सोनी निवासी बाजार मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे प्रिंस वर्मन ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उनके मुंह और नाक से खून निकलने लगा।