शिवपुरी नगर: झांडेल निवासी युवक ने जमीन बंधक बनाने के नाम पर रजिस्ट्रार और उनके बाबू पर ₹2.5 लाख की रिश्वत लेने का लगाया आरोप
झांडेल में रहने वाले रामप्रसाद धाकड़ पुत्र कल्याण धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की 5-6 महीने पहले उसने अपनी 17 बीघा जमीन को बंधक बनाने के नाम पर कोलारस रजिस्टार और उनके बाबू को ढाई लाख रिश्वत के दिए थे। पर अभी तक उसकी जमीन बंधक नही हो सकी। जिसकी शिकायत आज मंगलबार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।