शिवपुरी नगर: पचीपुरा डैम से निकली नहर क्षतिग्रस्त होने से वमनपुरा व गोंदोलीपुरा के किसानों को पानी की किल्लत, कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील अंतर्गत आने बाले वमनपुरा, गोंदोलीपुरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज मंगलवार को साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँचकर नहर की सफाई एवं नहर को सही कराने की मांग की हैं. ग्रामीणों ने बताया की नहर में मिट्टी, पत्थर पड़े है एवं नहर क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी बर्बाद हो जाता है. जिसके कारण खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।