बागपत: बुग्गी हटाने के विवाद में जमकर पथराव, महिला-पुरुष और बच्चों ने भी बरसाए ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में बुग्गी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में महिला, पुरुष और बच्चे भी हाथों में ईंट, पत्थर और कंकड़ लेकर एक-दूसरे पर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव की घटना।
बुग्गी हटाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद।
दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, वीडियो वायरल।
महिला, पुरुष और बच्चे भी पथराव करते दिखे।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
#Baghpat #Doghat #Rahatna #StonePelting #ViralVideo #UttarPradesh #BaghpatNews #MediaMitraNews
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2026