बागपत: गांव रहतना में खेत में खड़े भूसे और उपलों में लगाई आग, असामाजिक तत्वों पर आरोप
बागपत के गांव रहतना में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खेत में रखे भूसे और उपलों में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से बड़ी मात्रा में भूसा और उपले जलकर राख हो गए, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोका जा सका।
ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
#Baghpat #Rahatna #BreakingNews #FireIncident #Farmer #VillageNews #UPNews
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2026