रावतसर: पल्लू क्षेत्र में किसानों के महापड़ाव को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों से किया जनसंपर्क
फसल बीमा क्लेम विशेष गिरदावरी व किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर प्रस्तावित 22 सितंबर को पल्लू तहसील कार्यालय पर किसानों के महापड़ाव व आंदोलन की तैयारी को लेकर कामरेड केशव पंचारिया के नेतृत्व में पल्लू क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किसानों से जनसंपर्क किया गया व महापड़ाव में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया गया है