तिजारा: भिवाड़ी में मां पर 8 माह की बेटी को एसिड पिलाने का आरोप, बच्ची गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Tijara, Alwar | May 19, 2026 भिवाड़ी में मां पर अपनी 8 महीने की बच्ची को एसिड पिलाने का आरोप है। एसिड पिलाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले भिवाड़ी और फिर अलवर भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्ची वेंटिलेटर पर है। बच्ची के पिता मोहित ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि मैं सोमवार दोपहर 3:00 बजे ड्यूटी पर गया था उसके पीछे से उसकी पत्नी ने उसकी 8 महीने की बच्ची को एसिड पिला दिया।