मानपुर: मानपुर में सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आरसेटी और सेवा सेतु केंद्र का किया शुभारंभ
मानपुर में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरसेटी और सेवा सेतु केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को स्वरोजगार और आवश्यक प्रमाण पत्र की सुविधा मिलेगी। सांसद ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया।