हमीरपुर: सौखर गांव में आग से ₹50 हजार की गृहस्थी जली
सौंखर गांव निवासी शंकरलाल प्रजापति ने बताया कि उसके पड़ोसी ने दोपहर में मकान के पिछवाड़े कूडा-करकट में आग लगाई थी। इससे उसके रिहायशी मकान में आग लग गई। गृहस्वामी के अनुसार आग लगने से भूसा, अनाज, गृहस्थी समेत करीब ₹50 हजार की संपत्ति जली है। आग बुझाने में पड़ोसी ऊदल प्रजापति के मकान में भी क्षति हुई है।