हमीरपुर: पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बोले भाजपा सरकार में दस साल में महंगाई दो गुने से ऊपर पहुंची।
केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद दस साल में महंगाई दोगुने से ऊपर पहुंच गई है। आम जनमानस को दैनिक उपयोग की वस्तुओं में दोगुना कीमत चुकाना मजबूरी हो गई है। यह बात कांग्रेस पीसीसी सदस्य कौशल किशोर द्विवेदी के आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी ने कही।