हमीरपुर: जनपद के दस परीक्षा केंद्रों में आज और कल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 4440 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जनपद के दस परीक्षा केंद्रों में शनिवार और रविवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 4440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। किसी भी किस्म की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर काबू पाने को लेकर थाने स्तर पर क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं।