हमीरपुर: मौदहा में पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू
मौदहा थाने मे साजन तालाब के पास पैसे के लेन देन मे विवाद इतना बढ़ गया कि इज्जू ने प्रशांत वर्मा पर धारदार हथियार चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल कोतवाली पुलिस व सीओ मौदहा व एएसपी ने मौके पर पहुँचकर म्रतक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।