हमीरपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सोलहवीं किस्त से करीब 41 हजार किसान वंचित।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सोलहवीं किस्त से करीब 41 हजार किसान वंचित हो सकता है। इन किसानों ने अभी तक इकेवाईसी नहीं कराई है। इसी माह के आखिरी सप्ताह तक सोलहवीं किस्त जारी होने की संभावना है। ई-केवाईसी न कराने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मौदहा ब्लाक के किसानों की है।