**मोहनिया में जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के भव्य शोरूम का शुभारंभ, पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने किया उद्घाटन**
मोहनिया मछली मंडी के समीप जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के नए एवं भव्य शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह भाजपा एमएलसी संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष सिंह का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य शत्रुंजय सिंह उर्फ छोटन सिंह, व्यवसायी प्रमोद केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने शोरूम संचालक पारस जी को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोहनिया जैसे छोटे शहर में इतना भव्य शोरूम खोलना सराहनीय पहल है। यह मोहनिया वासियों के लिए खुशी की बात है। अब लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
"उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने को प्राथमिकता दें। ऑनलाइन खरीदारी में कई बार लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं, जबकि स्थानीय दुकान से सामान खरीदने पर किसी प्रकार की परेशानी या खराबी आने पर दुकानदार से सीधे संपर्क कर समाधान कराया जा सकता है।
**जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के इस नए शोरूम के खुलने से मोहनिया के बाजार को एक नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधा मिलेगी।**