Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
mir
मोहनिया के रामगढ़ रोड मछली मंडी के पास खुला माँ दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक&ज्वेलरी का शोरूम,बीजेपी MLC संतोष सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन।MLC ने लोगों से किया निवेदन ।
Mohania, Kaimur
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) ने करमचट एवं बेलांव थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के लंबित कांडों, सिरिस्ता, मालखाना, हाजत, महिला हेल्प डेस्क एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन से शालीन व्यवहार रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने करमचट और बेलांव थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
भभुआ सदर अस्पताल में बाल सुधार गृह के वाहन पर हमला, अधीक्षक व सिपाही से मारपीट आरोप
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
ऑनलाइन खरीदारी में ठगी का खतरा, स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने की संतोष सिंह ने की अपील...
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
सांसद सुधाकर सिंह और आईपीएस कुंदन कृष्णन के बीच चल रहे मामले में,सांसद सुधाकर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू...पीएम से लेकर सीएम तक पर निशाना....पूरा इंटरव्यू एक बार आप भी सुनिए.. Sudhakar Singh
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
**मोहनिया में जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के भव्य शोरूम का शुभारंभ, पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने किया उद्घाटन** मोहनिया मछली मंडी के समीप जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के नए एवं भव्य शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह भाजपा एमएलसी संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष सिंह का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य शत्रुंजय सिंह उर्फ छोटन सिंह, व्यवसायी प्रमोद केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने शोरूम संचालक पारस जी को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोहनिया जैसे छोटे शहर में इतना भव्य शोरूम खोलना सराहनीय पहल है। यह मोहनिया वासियों के लिए खुशी की बात है। अब लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। "उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने को प्राथमिकता दें। ऑनलाइन खरीदारी में कई बार लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं, जबकि स्थानीय दुकान से सामान खरीदने पर किसी प्रकार की परेशानी या खराबी आने पर दुकानदार से सीधे संपर्क कर समाधान कराया जा सकता है। **जय मां दुर्गे इलेक्ट्रॉनिक के इस नए शोरूम के खुलने से मोहनिया के बाजार को एक नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधा मिलेगी।**
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
दुर्गावती में 500 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026
भभुआ में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन संयुक्त कृषि भवन भभुआ में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला 2026-27 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कैमूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने किसानों से संवाद कर मिट्टी जांच के अनुसार खेती करने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने और आधुनिक यंत्र अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पराली नहीं जलाने और स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन की अपील की। मेले में 20 स्टॉल पर 34 प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन हो रहा है। पहले दिन किसानों ने 35.60 लाख रुपये के यंत्रों की खरीदारी की। इसमें जीरो टिलेज 39, सुपर सीडर 07, स्ट्रॉ रीपर 09, पैडी थ्रेशर 35 और रोटावेटर 33 शामिल हैं।
Mohania, Kaimur | Nov 5, 2026