भभुआ में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन
संयुक्त कृषि भवन भभुआ में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला 2026-27 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कैमूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीएम ने किसानों से संवाद कर मिट्टी जांच के अनुसार खेती करने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने और आधुनिक यंत्र अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पराली नहीं जलाने और स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन की अपील की।
मेले में 20 स्टॉल पर 34 प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन हो रहा है। पहले दिन किसानों ने 35.60 लाख रुपये के यंत्रों की खरीदारी की। इसमें जीरो टिलेज 39, सुपर सीडर 07, स्ट्रॉ रीपर 09, पैडी थ्रेशर 35 और रोटावेटर 33 शामिल हैं।