पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) ने करमचट एवं बेलांव थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के लंबित कांडों, सिरिस्ता, मालखाना, हाजत, महिला हेल्प डेस्क एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन से शालीन व्यवहार रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।