प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में तैनात ट्रैफिक सिपाही और महिला सिपाही समेत 4 पर मुकदमा, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में गंभीर अनियमितता के मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और महिला सिपाही समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।