न्यू मांझी स्टेशन पर सोमवार से रेलवे टिकट मिलना प्रारंभ हो गया। सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल स्टेशन पहुंचे और टिकट खिड़की आम यात्रियों के लिए चालू कराया। इस मौके पर सबसे पहला टिकट पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने मांझी से छपरा के लिए टिकट खरीदा।