पटियाली: पटियाली सीएचसी पर छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया
पटियाली सीएचसी पर शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। CHC प्रभारी डॉ. शिवाश्री तिवारी सहित डॉ. निशांत जायसवाल, डॉ. पल्लवी दास, डॉ. अपर्णा पांडेय और डॉ. सुमन ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को सीएचसी की चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।