कोटा के सोगरिया में मकान में घुसा आठ फीट लम्बा मगरमच्छ
मकान के बाहर खड़ी गाड़ी के नीचे छिपकर बैठा था, चंबल में छोड़ा
कोटा के सोगरिया गांव में एक मकान के अंदर करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ मकान के बाहर खड़ी गाड़ी के नीचे छिपकर बैठा था। परिवार की नजर जब उस पर पड़ी तो तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के लोगों को दूर किया और सावधानी के साथ मगरमच्छ को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब 50 किलो वजनी मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी के क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां उसे पानी में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई मगरमच्छों का रेस्क्यू कर चुके हैं और ऐसे मामलों में उन्हें अच्छा अनुभव है।
Sangod, Kota | Sep 19, 2026