लालबर्रा: लालबर्रा में ₹9.95 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा, सांसद व विधायक ने रखी आधारशिला
भाजपा संगठन ने कार्यक्रम से बनाई दूरी - भूमिपूजन में जनता की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय लालबर्रा।क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। शुक्रवार, 15 मई को शाम 06 बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालबर्रा में 50 बिस्तरों के नए अस्पताल भवन का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। 9.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत स