करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 133 शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 133 शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। इससे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा है।