अमरिया: अमरिया थाने में 'शौर्य भवन' की शुरुआत, पुलिस को मिली नई ताकत
अमरिया से एक अच्छी खबर सामने आई है। थाना अमरिया में बने नए ‘शौर्य भवन’ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव बुधवार को किया। इस दौरान एएसपी नताशा गोयल, थाना प्रभारी अमित सिंह और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भवन पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए बनाया गया है, जिससे उनका काम और बेहतर होगा। साथ ही, आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई भी अब और आसान होगी।