हल्द्वानी के दमुवादूंगा निवासी मीनाक्षी पत्नी रामचंद्र काफी समय से गर्दन के दर्द से परेशान थीं। परिजनों के अनुसार, दर्द से राहत के लिए वे परिचित की सलाह पर कालाढूंगी रोड स्थित एक हकीम के पास उन्हें ले गए थे। स्थानीय स्तर पर इस व्यक्ति को ‘पहलवान’ के नाम से भी बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि वहां महिला की गर्दन की मालिश की जा रही थी। इसी दौरान व्यक्ति ने उनकी गर्दन को जोर से झटका दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
#uttarakhand #news #viralpost #LatestNews
Korba, Korba | Oct 8, 2026