'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे', 'जीना तेरी गली' जैसी भोजपुरी फिल्म में नजर आईं प्रियंका पंडित मां बनने वाली हैं। प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से 2025 में गुपचुप शादी रचाने के बाद उन्होंने अब सोशल मीडिया पर मां बनने की खुशखबरी भी शेयर की है। हाल ही में प्रियंका ने पति के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए मां बनने की खुशखबरी दुनिया भर से शेयर कीं। वहीं अब चेकअप के लिए प्रियंका क्लिनिक पहुंचीं, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।
प्रियंका पंडित अब शादी के एक साल के भीतर मां बनने जा रही हैं। उन्होंने कुछ ही घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस क्लिनिक में चेकअप कराती दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'फर्स्ट प्रेग्नेंसी में ही हालत खराब हो गई है।' हालांकि, उनके इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। किसी ने लिखा है- श्रीजी आपको हिम्मत दें। एक ने कहा है- अभी तो शुरुआत है दीदी, बधाई हो।
इससे पहले हाल ह�
Korba, Korba | Oct 8, 2026