*एटीसी-248 में श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब का शानदार प्रदर्शन*
*पांवटा साहिब, 9 सितंबर 2026*
ईटर्नल विश्वविद्यालय, बड़ू साहिब में 30 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC-248) का गरिमामय समापन हुआ। इस शिविर में 8 महाविद्यालय और 16 विद्यालय के लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया था जिसमें पाँटा कॉलेज के 23 कैडेट्स शामिल थे।*श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब* के कैडेट्स ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कैडेट्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने *ग्रुप सांग में प्रथम, ग्रुप डांस में प्रथम और सोलो सांग में प्रथम स्थान* प्राप्त कर तीनों प्रमुख सांस्कृतिक ट्रॉफियां अपने नाम कीं। निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति, तालमेल और आत्मविश्वास की विशेष सराहना की।
अनुशासन के क्षेत्र में भी हमारे कैडेट्स सबसे आगे रहे। पूरे शिविर में कैडेट्स ने अत्यंत अनुशासन, समय की पाबंदी और टीम भावना का परिचय दिया। महाविद्यालय की *कैडेट कशिश ने कंपनी सीनियर* के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपने नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करना था। कैडेट्स ने ड्रिल, हथियारों की हैंडलिंग, फायरिंग, मैप रीडिंग, कंपास रीडिंग, टेंट पिचिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और वायरलेस कम्युनिकेशन जैसे महत्वपूर्ण सैन्य कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही करियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए गए।
गौरव की बात है कि इस प्रतिष्ठित शिविर में महाविद्यालय की *एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी एडजुटेंट* के पद पर नियुक्त रहीं और उन्होंने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान* ने सभी कैडेट्स और एएनओ को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार एनसीसी के 'एकता और अनुशासन' के ध्येय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।