माकड़ोन: तराना में शाही सवारी से पहले, आज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Makdon, Ujjain | Sep 6, 2026 रविवार शाम 6:00 बजे मां अहिल्या की नगरी तराना में बाबा तिलभांडेश्वर मंदिर की सावन की 4 और भादो की 2 कुल 6 सवारियों के संपन्न होने पर कल सोमवार को शाही सवारी का आयोजन होगा। शाही सवारी को देखते हुए आज तराना एसडीओपी, थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स ने नगर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला।