पोड़ैयाहाट: वैदिक ऋचाओं के साथ हवन कर DAV स्कूल की पोड़ैयाहाट शाखा की स्थापना हुई
वैदिक ऋचाओं के साथ हवन कर DAV स्कूल की गुरुवार को स्थापना हो गई। शैक्षणिक सत्र 2026_27 के प्रारंभ में दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल जैसे बड़े संस्थानों के आने से पोड़ैयाहाट की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है। बताते चलें कि न सिर्फ गोड्डा जिला बल्कि पूरे संथाल परगना कमिश्नरी में माध्यमिक स्तर की शिक्षा में पोड़ैयाहाट का एक विशिष्ट स्थान है।