कोडरमा: सदर अस्पताल से चोरी गई अपाची बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा से चोरी हुई अपाची मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को सदर अस्पताल कोडरमा से अपाची मोटरसाइकिल (नंबर JH12K-7515) चोरी हुई थी। 20 नवंबर को उक्त बाइक को कोडरमा बाजार में देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बाइक के साथ लक्ष्मण कुमार (32 वर्ष), पिता बबुनी साव, निवासी केंद्रपडीह, पोस्ट हिरोडीह, थाना जयनगर को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक को जब्त कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।
Koderma, Kodarma | Nov 21, 2026