कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित नौवां माईल में बीती रात अनियंत्रित होकर एक सरिया लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहाँ ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। ट्रेलर चालक शंकर कुमार ने बताया कि वह बरही की ओर से कोडरमा के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। चलती वाहन से चालक कूदकर जान बचाई, जिसके बाद ट्रेलर में आग लग गई।
घटना की सूचना कोडरमा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया, तब तक वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया।
Koderma, Kodarma | Nov 20, 2026