डिंडौरी: लखनपुरा निवासी दंपति ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार, खेत में लघु तालाब निर्माण के भुगतान की मांग
डिंडौरी जिले के लखनपुरा गांव निवासी दंपति ने ग्राम पंचायत के माध्यम से स्वीकृत खेत में लघु तालाब निर्माण का शेष बचा भुगतान कराने को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल दंपति ने बताया कि पंचायत के जिम्मेदारों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके चलते परेशान है ।