पटियाली: पटियाली पुलिस ने धुमरी मार्ग से जुए में हार-जीत की बाजी लगाते चार आरोपियों को पकड़ा, ₹11920 की नकदी बरामद
पटियाली पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धुमरी रोड अंडरपास के पास खेत में छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11920 रु. नकद, ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पटियाली में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।