नावानगर: सरस्वती विद्या मंदिर बाली सोनवर्षा के छात्रों ने चैत शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी सम्वत नव वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली झांकी
सरस्वती विद्या मंदिर बाली सोनवर्षा के छात्रों ने मंगलवार को चैत शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी सम्वत नव वर्ष उपलक्ष्य में झांकी निकाला। इसमें तीन झांकियां राम दरबार, माता दुर्गा के नव रूपों का दर्शन एवं घोड़े पर सवार विक्रमादित्य के आकर्षण का केंद्र रहा। यह झांकी विद्यालय से निकलकर सोनवर्षा थाना के रास्ते होते हुए काली रोड, पटेल चौक, साह सेवा सदन तक पहुंची।